कोरोना अपडेट: प्रदेश में कोरोना मरीजो का आंकड़ा पहुचा 115, आज 408 नए मरीजो की हुई पुष्टि, 150 मरीजो को किया गया डिस्चार्ज, देखे विवरण..

शेयर करें...

रायपुर/ प्रदेश में कोरोना मरीजों और इससे संक्रमितों की मौत का आंकड़ा बढ़ते क्रम में है. इसी कड़ी में प्रदेश में आज शाम तक 408 नये मरीज मिले हैं, जबकि 6 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है. जिसके बाद प्रदेश में कुल मौत का आंकड़ा 115 पहुंच गया है. वहीं 150 मरीजों को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया है.

Join WhatsApp Group Click Here

आज सामने आए मरीजो में रायपुर से 151 नये मरीज मिले हैं, राजनांदगांव से 50, दुर्ग से 41 नये मरीज मिले हैं. इसी तरह रायगढ़ से 29, सुकमा से 23, बलौदाबाजार से 18, बस्तर से 15, नारायणपुर से 15, बिलासपुर से 12, सरगुजा से 12, कोरिया से 6, महासमुंद से 5, गरियाबंद से 5, कोंडगांव से 5, कांकेर से 5 नये मरीजों की पहचान हुई है.

प्रदेश में आज कोरोना के 6 संक्रमितों की मौत हुई है. जिनमें शिवरीनारायण की रहने वाली 24 वर्षीय महिला की बिलासपुर सिम्स में मौत हुई है. वहीं रायपुर के गुढ़ियारी अशोक नगर में 56 वर्षीय पुरुष, बैजनाथपारा रायपुर में 60 वर्षीय पुरूष, गुढ़ियारी के सतनामीपारा में 4 वर्षीय एक बच्चे की मौत हुई है, साथ ही गुढ़ियारी में 72 वर्षीय पुरूष, त्रिमूर्तिनगर रायपुर में 55 वर्षीय महिला की मौत हुई है.

Scroll to Top