शेयर करें...
रायपुर// छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 2947 नये मरीज मिले है। प्रदेश में अब कुल पॉजिटिव मरीज 113602 हो गए हैं। जबकि 2836 मरीज ने कोरोना के खिलाफ जंग भी जीती है। प्रदेश में अब 30927 मरीज एक्टिव है। वहीं आज 16 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है।
आज मिले नए मरीजों में राजधानी रायपुर में आज 544 नये केस मिले हैं, जबकि दुर्ग में 301 नये मरीज मिले हैं। वहीं राजनांदगांव में 143, बिलासपुर में 163, रायगढ़ में 240, कोरबा में 153, जांजगीर में 159, दंतेवाड़ा में 111, बस्तर में 120 नये केस सामने आये हैं। इसके अलावा बोलाद में 67, बेमेतरा में 37, कवर्धा में 51, धमतरी में 57, बलौदाबाजार में 75, महासमुंद में 51, गरियाबंद में 51, मुगेली में 30, सरगुजा में 77, बलरामपुर में 31, जशपुर में 76, कोंडगांव में 57, सुकमा में 29, कांकेर में 65, नारायणपुर में 25, बीजापुर में 69 नये मरीज मिले हैं।
वहीं आज हुई 16 मौतो में से रायपुर-रायगढ़ में 3-3 मौत हुई है, जबकि दुर्ग गरियाबंद, महासमुंद में 2-2, बलौदबाजार में 1, कोंडगांव में 1 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है।

जिलेवार अबतक का मरीजो का आंकड़ा..




You must be logged in to post a comment.