कोरोना अपडेट: प्रदेश में कोरोना का प्रकोप जारी, आज 8 लोगो ने गवाई जान, 1045 मरीजो की हुई पुष्टि..

शेयर करें...

रायपुर/ छत्तीसगढ़ में आज 1045 नये कोरोना मरीजों की पहचान हुई है. जिसके बाद अब प्रदेश में टोटल एक्टिव मरीजो की संख्या 10012 हो गयी है. वहीं आज कोरोना से 8 लोगों की मौत हुई है, इसके साथ प्रदेश में कोरोना से हुई मौतों का आंकडा 229 पहुंच गया है. जबकि 413 मरीज हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किये गए हैं.

Join WhatsApp Group Click Here

आज कुल मिले 1045 कोरोना मरीजो में रायपुर से 514, दुर्ग से 112,रायगढ़ से 70, राजनांदगांव से 47, महासमुंद से 36, बीजापुर से 28, बिलासपुर से 24, बस्तर 23, नारायणपुर व सरगुजा से 20-20, धमतरी18, कांकेर 14, बालोद व बलौदाबाजार से 13-13, जांजगीर-चांपा व मुंगेली से 12-12, सूरजपुर 11, कबीरधाम 9, कोण्डागांव व सुकमा से 7-7, दंतेवाड़ा से 6, बलरामपुर व अन्य राज्य से 3-3, गौरेला-पेंड्रा-मारवाही व जशपुर से 1-1 मिले है।

वही प्रदेश में आज हुई मौतों की बात करें, तो अभनपुर जिला रायपुर निवासी 28 वर्षीय युवक, नवापारा जिला दुर्ग निवासी 85 वर्षीय महिला, पंजाबीपारा बेमेतरा निवासी 50 वर्षीय पुरुष, रायपुर निवासी 72 वर्षीय पुरुष, पंजाबी मोहल्ला भिलाई निवासी 65 वर्षीय पुरुष, रामनगर रायपुर निवासी 61 वर्षीय पुरुष, दोरगांव जिला कवर्धा निवासी 54 वर्षीय पुरुष और स्कूलपारा बीजापुर निवासी 56 वर्षीय पुरुष ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

Scroll to Top