शेयर करें...
रायपुर// छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के कुल 2,819 नए पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई, वहीं 2,078 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। जबकि बीते 24 घण्टों में 16 मरीजों की मौत हुई है। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 1,23,943 व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 28,187 है।
आज मिले कोरोना मरीजों के जिलावार आंकड़े
आज रायपुर में फिर सर्वाधिक 264 नये मरीज मिले हैं, वहीं रायगढ़ में 252, जांजगीर में 212, दुर्ग में 169, राजनांदगांव में 138, बालोद में 64, बेमेतरा में 27, कवर्धा में 110, धमतरी में 62, बलौदाबाजार में 101, महासमुंद में 65, गरियाबंद में 42, बिलासपुर में 153, कोरबा में 193, मुंगेली में 27, जीपीएम में 3, सरगुजा में 70, कोरिया में 56, सूरजपुर में 75, बलरामपुर में 15, जशपुर में 64, बस्तर में 126, कोंडगांव में 151, दंतेवाड़ा में 111, सुकमा में 50, कांकेर में 84, नारायणपुर में 40, बीजापुर में 94 नये मरीज मिले हैं।
16 मरीजों की हुई मौत
आज हुई मौतों में रायगढ़ के सर्वाधिक 4 मरीजों की मौत हुई है, वहीं चांपा के 2, रायपुर के 1, महासमुंद, बलौदाबाजार, बालोद, कबीरधाम, कांकेर के 1-1 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है।



