शेयर करें...
रायपुर// छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 2736 नए मामले सामने आए हैं, और 1313 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं 28 कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार आज मिले 2736 नए मरीजों में से रायपुर- 958, दुर्ग- 418, कांकेर- 60, राजनांदगांव- 40, महासमुंद- 105, धमतरी- 77, रायगढ़- 197, दंतेवाड़ा- 78, बालोद- 70, बिलासपुर- 83, सरगुजा- 79, मुंगेली- 67, जांजगीर- 26, गरियाबंद- 21, कोरबा- 46, बस्तर- 59, नारायणपुर- 24, सूरजपुर- 36, बलरामपुर- 05, बलौदाबाजार- 125, बेमेतरा- 21, कोरिया- 01, कवर्धा- 04, जशपुर-48, सुकमा-86 और अन्य राज-02 मरीज शामिल हैं।
वहीं बीते 24 घण्टे में हुई मौतों के आंकड़े की बात करें तो रायपुर में 14 मौत हुई है, वहीं सरगुजा में 3, दुर्ग में 2, गरियाबंद में 3, महासमुंद में 2, राजनांदगांव में 1, मरवाही में 1 और कोंडागांव में 1 मौत हुई है।


बता दें, कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 90917 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 52001 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 718 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 38198 मरीजों का उपचार जारी है।





You must be logged in to post a comment.