कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज 23 नए पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 660, 13 हुए डिस्चार्ज..

शेयर करें...

रायपुर// छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का मामला तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को संक्रमण के कारण दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 23 नए मरीज की पहचान की गई। जबकि 13 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 660 हो गई है।

दिन भर में दो लोगो की मौत..

मृतक में एक युवती और एक युवक हैं। युवती का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद युवती को एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं युवक का सिम्स में इलाज चल रहा था उसे एड्स था। जिसके चलते रिकवर नहीं हो पाई उसे भी एम्स रायपुर लाया गया था मगर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

प्रदेश में अबतक 4 लोगो की हुई है मौत..

प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 923 हो गई है। जिनमें से एक्टिव मरीजों की संख्या 660 है। वहीं 259 लोग पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जबकि 4 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। जिसमें की एक मरीज राजधानी रायपुर का था, महिला भिलाई की रहने वाली थी। तीसरी 19 वर्षीय युवती थी जो जगदलपुर से इलाज कराने राजधानी आई थी उसकी मौत एम्स में हुई है। वहीं चौथी मौत बिलासपुर के युवक की हुई है। जिसका इलाज एम्स में हो रहा था।

देखिए मेडिकल बुलेटिन

Scroll to Top