कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज फिर 2438 नये मरीज, वहीं मौत के आंकड़े ने तोड़ा रिकॉर्ड, 25 मौत के मामले…

शेयर करें...

रायपुर– छत्तीसगढ़ में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में आज फिर 2438 नये मरीज मिले हैं। वहीं आज प्रदेश में सर्वाधिक 25 लोगों की मौत हुई है। अब प्रदेश में कुल मौत का आंकड़ा 518 पहुंच गया है। प्रदेश में अभी 31002 एक्टिव केस हैं।

Join WhatsApp Group Click Here

रायपुर में आज भी 715 नये मरीज मिले हैं। वहीं राजनांदगाँव में 288, दुर्ग में 231, बिलासपुर में 209, जांजगीर में 106, बलौदाबाजार में 76, बालोद में 75, कबीरधाम में 68, बस्तर में 60, सरगुजा में 57, धमतरी और सुकमा में 56-56, गरियाबंद में 54, कोरिया में 50 , महासमुंद में 41, जशपुर में 40, कोरबा में 39, नारायणपुर में 34, बीजापुर में 33, सूरजपुर में 30, रायगढ़ और कोंडगांव में 26-26, दंतेवाड़ा में 19, कांकेर में 16, बेमेतरा में 13, बलरामुर में 9 मुगेली में 2 और अन्य राज्य से 9 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

25 संक्रमितों की हुई मौत…

25 मौत में रायपुर में 16 लोगों की मौत की जानकारी आज स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में दी गयी है। वहीं रायगढ़, बिलासपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर, दुर्ग में मरीजों की मौत हुई है।

Scroll to Top