शेयर करें...
रायपुर/ प्रदेश में कोरोना वायरस के आंकड़े बढ़ते ही जा रहे है. इसी कड़ी में आज 285 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है. वही 6 मरीजों की आज मौत हुई है. अब तक 12 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है. अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 3243 हो गए हैं. वही आज 227 मरीज डिस्चार्ज भी हुए है. बता दे कि कोरोना से मरने वालो की संख्या 96 हो गई है.
आज सामने आए कोरोना पॉजीटिव मरीजों में जिला रायपुर से 101, दुर्ग से 37, बिलासपुर से 30, कांकेर से 24, बलौदाबाजार से 18, बलरामपुर से 11, रायगढ़ व बस्तर से 09-09, सरगुजा से 07, राजनांदगांव व कोरबा से 06-06, कोण्डागांव से 05, जांजगीर-चांपा, मुंगेली व सुकमा से 03-03 बालोद, गरियाबंद,कोरिया, जशपुर व बीजापुर से 02-02, बेमेतरा दंतेवाड़ा व अन्य से 01-01 है. पॉजीटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी है.


