शेयर करें...
रायपुर// मंगलवार को प्रदेश में कोरोना का महा विस्फोट हुआ। पहली बार रिकॉर्ड 1145 नए कोरोना मरीज सामने आए, वही कोरोना से 12 मरीजों की मौत भी हो गई । राज्य के प्रमुख सचिव राज्यपाल सोनमनी बोरा ने भी ट्वीट कर जानकारी दी है कि उनकी भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है तो वही कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव में भी कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने के बाद उन्होंने भी अपनी जांच करवाई जिसके बाद उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव बताई जा रही है । उन्होंने संदेश जारी करते हुए कहा कि कुछ दिनों के अंदर जो भी उनके संपर्क में आए हैं वे सभी आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।
मंगलवार को राजधानी रायपुर में 364 लोग कोरोना से संक्रमित हो गए तो वही रायगढ़ में 117 और बिलासपुर में पहली बार 104 लोगों के संक्रमित होने की खबर है। वही कोरोना के कारण बिलासपुर में एक मौत हुई है बिलासपुर के जबड़ा पारा निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोनावायरस से मौत हो गई। इसी के साथ ही प्रदेश में अब तक 218 लोगों की मौत कोरोना के कारण हो चुकी है।
आज रायपुर में अभी तक 364, रायगढ़ से 117, बिलासपुर से 104, राजनांदगांव से 85, दुर्ग से 72, दंतेवाड़ा 70, बस्तर 48, सरगुजा 40, कांकेर 38, सुकमा 28, बीजापुर 25, सूरजपुर 24, बलौदाबाजार 23, धमतरी 20, महासमुंद 17, नारायणपुर 16, कोंडगांव 13, कबीरधाम 11, गरिया 5, जांजगीर 5 अन्य राज 5 मरीज मिले हैं। वहीं बालोद से 4, कोरबा से 4 लोग संक्रमित हुए है।


