कोरोना अपडेट : धीमी हुई कोरोना की रफ्तार, नए पॉजिटिव मरीजों से दोगुने हुए डिस्चार्ज.. रायगढ़, सरगुजा, सूरजपुर में सबसे ज्यादा केस, देखिए आंकड़े..

शेयर करें...

रायपुर– छत्तीसगढ़ में अब कोरोना से राहत मिलने लगी है, नए मरीज और मौतों के आंकड़े अब कम हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ में आज 60 मरीजों की मौत हुई है, जो 7 अप्रैल के बाद हुई सबसे कम मौत है। आज कोरोना के 74 हजार 584 कुल टेस्ट में 4209 कोरोना मरीज पॉजेटिव आये हैं। मरीजों की तुलना में आज दोगुने मरीज स्वस्थ्य भी हुए हैं। प्रदेश में आज कुल 8685 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। प्रदेश में कुल एक्टिव केस अब 60938 मरीज रह गये हैं।

Join WhatsApp Group Click Here

छत्तीसगढ़ में रायगढ़ में सबसे ज्यादा आज 357 मरीज मिले हैं, वहीं सरगुजा में 334, सूरजपुर में 328, बलरामपुर में 303, रायपुर में 175, बिलासपुर में 119 नये केस मिले हैं।

प्रदेश में आज सबसे ज्यादा मौत रायगढ़ में हुई है, यहां 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि रायपुर में 5, बलौदाबाजार में 6, बिलासपुर में 5, दुर्ग में 5, सूरजपुर में 4, महासमुंद में 4, जांजगीर में 6 और कोरबा में 4 मौत हुई है।

Scroll to Top