शेयर करें...
रायपुर// छत्तीसगढ़ कोरोना की जकड़ में है, हर रोज बडी संख्या में नए मरीज सामने आ रहे हैं। आज शाम तक कुल नए 916 पॉजीटिव मरीजों की पहचान की गई है। वही प्रदेश में मौत की बात करें तो आज अभी तक 4 मौत प्रदेश में हुई है, आंकड़े अब मौत के प्रदेश में बढ़कर 168 हो गये हैं। वहीं 554 मरीजों को आज डिस्चार्ज भी किया गया है।
आज मिले नए मरीजों में जिला रायपुर से 330, दुर्ग से 183, दंतेवाड़ा से 38, सुकमा से 37, सरगुजा से 34, रायगढ से 32, जांजगीर 30, कोरिया से 27, नारायणपुर व कांकेर से 20-20, कोरबा व जशपुर से 19-19, सूरजपुर से 17, राजनांदगांव से 16, बिलासपुर से 15, कोंडागांव से 14, बलौदाबाजार से 09, गरियाबंद, मुंगेली व बीजापुर से 08-08, धमतरी, महासमुंद व बस्तर से 06-06, कबीरधाम से 05, बेमेतरा व बलरामपुर से 04-04, बालोद से 1 मरीज मिले हैं।
4 संक्रमितों की हुई मौत
प्रदेश में आज 4 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिनमें अरविन्द नगर, घड़ी चौक, रायपुर निवासी 80 वर्षीय पुरूष। वहीं दर्री भिलाई बाजार, कोरबा के निवासी 60 वर्षीय पुरूष व पहाड़ीपारा गुढ़ियारी, रायपुर निवासी 54 वर्षीय पुरूष और गीता नगर चौबे कॉलोनी, रायपुर निवासी 41 वर्षीय पुरूष ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया हैं।


