शेयर करें...
रायपुर// छत्तीसगढ़ में आज 181 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं 3 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। साथ ही 381 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया है।
Join WhatsApp Group
Click Here
आज मिले नए संक्रमितों में रायपुर जिले से 67, दुर्ग- 19, रायगढ़-18, राजनांदगांव-11, बलौदाबाजार-10, कोण्डागांव, बीजापुर-9, महासमुंद, जांजगीर-8, बिलासपुर-6, सरगुजा, कोरिया, कांकेर-3, कोरबा-2, बालोद, मुंगेली, सूरजपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा-1मरीज शामिल हैं।
आज 3 संक्रमितों की हुई मौत…
- रायपुर निवासी 66 वर्षीय पुरूष जो अस्थमा के मरीज थे, बुखार, गले में खराश व तेज सांस चलने की वजह से एम्स, रायपुर में 17 जुलाई को भर्ती हुए थे, इनकी कोविड पॉजीटिव रिपोर्ट 21जुलाई को आई थी, वे 31 जुलाई को कार्डियक अरेस्ट में भी चले गए थे, 1 अगस्त को इनकी मृत्यु हो गई।
- कुशालपुर रायपुर निवासी 62 वर्षीय महिला जो उच्च रक्तचाप से पीड़ित थी, जिनका उपचार चल रहा था, 27 जुलाई को बुखार, तेज सांस चलने पर एम्स में भर्ती की गयी थी, जिन्हें कोविड पॉजीटिव पाया गया था, 1 अगस्त को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
- गुरूनानक चौक, रिखियापारा निवासी 30 वर्षीय ट्रान्सजेंडर 31 जुलाई को भर्ती किया, अन्य बीमारी और एच.आई.व्ही., न्यूमोनिया से पीडि़त तथा कोविड पॉजीटिव भी रही, 2 अगस्त को उसने दम तोड़ दिया।
देखें स्वास्थ्य विभाग का मेडिकल बुलेटिन…





You must be logged in to post a comment.