कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ में आज 2,472 नए कोरोना पॉजिटिव वहीं 2,539 किए गए डिस्चार्ज… देखें जिलेवार विवरण…

शेयर करें...

रायपुर// छत्तीसगढ़ में आज कुल 2,472 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई, वहीं 2,539 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। जबकि 5 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 1,26,869 व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 27,693 है।

Join WhatsApp Group Click Here

जिलेवार कोरोना केस

राजधानी रायपुर में आज सर्वाधिक 244 नये मरीज मिले हैं, वहीं रायगढ़ में 241 और जांजगीर से 204 नये मरीज मिले हैं। वहीं कोरबा में 210, बिलासपुर में 142, दुर्ग में 132, राजनांदगांव में 113, बस्तर में 121, बालोद से 27, बेमेतरा से 13, कवर्धा से 60, धमतरी से 89, बलौदाबाजार से 98, महासमुंद से 91, गरियाबंद से 18, जीपीएम से 7, सरगुजा से 36, कोरिया से 55, सूरजपुर से 60, बलरामपुर से 48, जशपुर से 28, कोंडगांव से 90, दंतेवाड़ा से 82, सुकमा 52, कांकेर से 51, नारायणपुर से 15 और बीजापुर से 99 नये मरीज मिले हैं।

5 मरीजों ने तोड़ा दम

आज हुई मौतों में रायगढ़ में 2, जांजगीर में 1 और कांकेर में 2 मौत हुई है।

Scroll to Top