कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ 1884 नए पॉजिटिव मरीज.. रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग में सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस.. 10 संक्रमितों की मौत..

शेयर करें...

रायपुर// छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 1884 नए मामले सामने आए हैं और 578 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 10 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

Join WhatsApp Group Click Here

आज मिले मरीजों के आंकड़ों की बात करें, तो राजधानी रायपुर से 666, दुर्ग से 243, राजनांदगांव से 149, बिलासपुर से 170, रायगढ़ से 103, जांजगीर-चांपा से 68, कोरिया से 52, कोरबा से 44, बस्तर से 42, बलौदाबाजार से 39, दंतेवाड़ा से 37, बालोद वे बीजापुर से 34-34, सरगुजा से 26, धमतरी से 55, बेमेतरा व मुंगेली से 20-20, गरियाबंद से 18, बलरामपुर व नारायणपुर से 10-10, महासमुंद से 9, कबीरधाम से 7, सूरजपुर व कांकेर से 6-6, जशपुर व कोंडागांव से 5-5, सुकमा से 3 और गौरेला पेंड्रा मरवाही व अन्य राज्य से 1-1मरीज मिले हैं।

रायगढ़ में कोरोना के 103 नए पॉजिटिव…

जिले में आज कुल 103 नए मरीजो की पुष्टि की गई है जिनमे से रेलवे कॉलोनी में 01, औरदा खरसिया में 01, खरसिया में 05, गुजाराम गली खरसिया में 02, हीरानगर मिट्ठूमुड़ा में 01, बैकुंठपुर राममंदिर में 01, कोतरारोड रामबाग के पास से 01, सीएमओ ऑफिस स्टॉफ 02, छुहीपाली से 09, एसपी ऑफिस से 01, सिहा पुसौर रायगढ़ से 01, भजनडीपारा रायगढ़ से 01, तरकेला से 01, कोतरारोड रायगढ़ से 03, कालिंदी कुंज रायगढ़ से 02, रामभाठा रायगढ़ से 01, लारा NTPC में 01, जेलपारा से 05, सिंधीकॉलोनी से 01, कृष्ण वाटिका से 01, केसाईपाली पुसौर से 01, रोजगार्डन अतरमुड़ा से 01, नवागढ़ी राजापारा से 01, लोचन नगर रायगढ़ से 01, तमनार बाजार पारा से 02, तमनार सरस्वती शिशु मंदिर के पास से 01, जिला अस्पताल से 03, केलो विहार कॉलोनी रायगढ़ से 04, कलेक्टर बंगलो से 4, सरिया बरमकेला से 01, बरमकेला से 01, जयस्तंभ सारंगढ़ से 01, FOPJHRC कॉलोनी रायगढ़ से 06, कबीर चौक रायगढ़ से 02, तेलीकोट खरसिया से 01, बाघाडोला बीच बस्ती पुसौर से 01, तिरुमला बालाजी प्लांट तमनार से 10, ऑफिसर कॉलोनी सारंगढ़ 01, जिंदल से 01, प्रतापगंज सारंगढ़ से 01, गांव उलदा पोस्ट सरवानी खरसिया से 01, सिंघनपुर बीच बस्ती खरसिया से 01, इंदिरा नगर रायगढ़ से 01, सावित्री नगर रायगढ़ से 02, गंज बिहार खरसिया से 01, न्यू ट्रांसपोर्ट नगर रायगढ़ से 01, जिला अस्पताल रायगढ़ से 01, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बोइरदादर से 01, बैकुंठपुर रायगढ़ से 01, कोतरा रोड रायगढ़ से 01 और राजू नगर रायगढ़ से 01 पॉजिटिव मरीज मिले है वही 06 मरीजो की जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध नही करवाई गई है।

बिलासपुर में 170 नए मरीज…

जिले में कोरोना अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है मंगलवार को 172 नए मरीजो की पुष्टि हुई है। पॉजिटिव मरीजो में सर्वधिक 129 मरीज शहरीय क्षेत्रों के रहने वाले है। बाकि 41 ग्रामीण क्षेत्रों के मस्तूरी ब्लॉक से 20, तखतपुर ब्लॉक से 10, कोटा ब्लॉक से 3 और बिल्हा ब्लॉक से 7 मरीज मिले है। साथ ही दो कोरिया और एक जांजगीर जिले के भी मरीजो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन मरीजो में दो साल के बच्चे से लेकर 86 साल तक कि बुजुर्ग शामिल है। जिनमे 112 मेल और 60 फीमेल मरीज है। कोरोना ने एकबार फिर सिम्स के तीन स्टाफ को अपने चपेट में लिया है। गर्ल्स हॉस्टल की 27 और 22 वर्ष की दो युवतियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। साथ ही सिम्स ऑफिस में 45 वर्षीय एक कर्मचारी भी संक्रमित मिला है। इधर सभागीय कोविड हॉस्पिटल के करीब संचालित मातृ शिशु हॉस्पिटल से कोरोना ने घुसपैठ कर दी है। जहाँ मंगलवार को एक 45 वर्षीय नर्स, 35 वर्षीय ऑफिस कर्मचारी और एक डॉक्टर के पति भी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इधर पूरे स्टाफ में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में 58 वर्षीय थाना प्रभारी के मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थाना स्टाफ की कोरोना जाच कराई थी। जिसमे आई रिपोर्ट में एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए है। साथ ही पुलिसकर्मियों के परिवार के सदस्य भी कोरोना के जद में आए है। फिलहाल सभी के इलाज की प्रक्रिया शुरु कर दो गई है।

कोरबा से 43 नए मरीज..

कोरबा जिले में मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव मामले मिलने का रिकार्ड टूटा। अब तक के मामलों में आज सर्वाधिक 43 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें कटघोरा के वार्ड क्र 3 के निवासी इलेक्ट्रानिक व्यवसायी व बेटे के अलावा जिला अस्पताल से 21 वर्षीय स्टॉफ नर्स एवं उनके पिता भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। करतला के पटवारी का पुत्र भी पॉजिटिव आया है, जबकि पटवारी पिता पहले ही रिपोर्ट पॉजिटिव आने से अस्पताल में भर्ती है। इनके अलावा अंबेडकर चौक भदरापारा, वार्ड 32 बालको से कुल 6, डिंगापुर, पोड़ीबहार, सीएसईबी कालोनी पूर्व, एमपी नगर, सीआईएसएफ दर्री बटालियन के 3 जवान, दीपका कालोनी, एसबीएस कालोनी कोरबा दो परिवार के 4 सदस्य, जयप्रकाश कालोनी में एक परिवार के 3 सदस्य, सीईटीआई गेवरा-दीपका, एनसीएच कालोनी, शक्ती नगर दीपका, दीपका कालोनी, सर्वमंगला नगर, आरपी नगर से 4, ग्राम पताढ़ी लैंको, ग्राम नकिया, ग्राम बसहा, ग्राम सिंघिया से कुल 43 मामले दर्ज हुए हैं। एंटीजन लैब सीएचसी कटघोरा एवं शासकीय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ से इन सभी के कोरोना जांच कराए गए थे। ये सभी होम क्वारेंटाइन पर थे, जबकि ग्राम नकिया का 19 वर्षीय युवक क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था। इन सभी को सावधानीपूर्वक कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

10 संक्रमितों की मौत…

Scroll to Top