कोरोना अपडेट : कोरोना की रफ्तार हुई कम.. करीब 3300 नए मरीज मिले, तो मौत का आंकड़ा रहा 100 के नीचे..

शेयर करें...

रायपुर– छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से गिर रहा है। प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या आज 3306 रही हैं। वहीं मौत के आंकड़ों में भी आज कमी हुई है। प्रदेश में आज 92 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 65774 है।

Join WhatsApp Group Click Here

प्रदेश में आज सबसे ज्यादा मरीज सूरजपुर में मिले हैं। सूरजपुर में  272, कोरिया में 254, जशपुर में 238,  सरगुजा में 210, रायगढ़ में 216 मरीज मिले हैं। राजधानी रायपुर की बात करें तो आज यहां 152 मरीज मिले हैं। वहीं दुर्ग में आज 97 और बिलासपुर में 85 मरीज मिले हैं।

रायपुर में आज सबसे ज्यादा 12 मौतें हुई है।

Scroll to Top