कोरोना अपडेट: आज 65 कोरोना पॉजिटिव मरीज आय सामने, 42 मरीजो को स्वास्थ्य होने के बाद किया गया डिस्चार्ज..

शेयर करें...

रायपुर/ प्रदेश में कोरोना का ग्राफ बढ़ते ही जा रहा है आज अब तक कुल 65 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई है, वहीं 42 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए. राज्य में कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 3897 व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 810 है.

Join WhatsApp Group Click Here

आज मिले 65 नए मरीजों में एक बार फिर सबसे ज्यादा रायपुर जिले से 36 पॉजिटिव मरीज सामने आए है. इसके अलावा बस्तर से 9, बिलासपुर से 6, कोरिया से 4, सरगुजा से 3, कोरबा व नारायणपुर से 2-2 और कांकेर, धमतरी व दुर्ग जिले से 1-1 मरीज मिले हैं.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राजधानी के कटोरा तालाब, बूढ़ा तालाब, वीआईपी रोड, लोधीपारा, पंडरी, भाठागांव, तेलीबांधा, नयापारा अभनपुर के साथ-साथ राजधानी के सबसे भीड़ भाड़ वाले सदर बाजार में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है. आज जो नए मरीज की पहचान की गई है उनमें पुलिस कर्मी, 112 का ड्राइवर, गृहिणी सहित छात्र और व्यापारी शामिल हैं. वही बिलासपुर जिले में आज अब तक कोरोना के 6 नए पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 5 शहर से और 1 मस्तूरी क्षेत्र से है.

Scroll to Top