कोरोना अपडेट : आज 2875 नए मामले व 7 की मौत, जांजगीर 322 और रायगढ़ में 229, राजधानी में थोड़ी राहत..

शेयर करें...

रायपुर// प्रदेश में आज कुल 2,875 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई, वहीं 2,244 मरीज़ स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। जबकि 7 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। राज्य में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 27,421 हो गई है।

Join WhatsApp Group Click Here

मरीजों के जिलावार आंकड़े

आज सर्वाधिक कोरोना मरीज जांजगीर चांपा में मिले हैं। जांजगीर में आज 322 केस मिले हैं, वहीं दूसरे नंबर पर रायगढ़ है, जहां 229 केस आये हैं, जबकि रायपुर तीसरे नंबर है जहां 224 नये मरीज मिले हैं। अन्य जिलों की बात करें तो दुर्ग में 163, राजनांदगांव में 196, बालोद में 113, बेमेतरा में 32, कवर्धा में 91, धमतरी में 74, बलौदाबाजार में 63, महासमुंद में 75, गरियाबंद में 34, बिलासपुर में 131, कोरबा में 201, मुंगेली में 36, जीपीएम में 18, सरगुजा में 78, कोरिया में 48, सूरजपुर में 85, बलरामपुर में 38, जशपुर में 40, बस्तर में 143, कोंडागांव में 85, दंतेवाड़ा में 55, सुकमा में 91, कांकेर में 93, नारायणपुर में 36, बीजापुर में 80 नये मरीज मिले हैं।

7 मरीजों की हुई मौत

रायपुर में आज सर्वाधिक 3 मौत हुई है, वहीं राजनांदगांव, कवर्धा, बेमेतरा और कांकेर में 1-1 मौत हुई है।

Scroll to Top