कोरोना अपडेट : आज फिर मिले 1 हजार से ज्यादा मरीज, मौत का आंकड़ा हुआ कम.. देखिए प्रदेश भर के आंकड़े..

शेयर करें...

रायपुर// छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के मरीज फिर 1000 से ज्यादा हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 1034 नये केस मिले हैं। वहीं 14 लोगों की मौत हुई है, जबकि 1858 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य हुए हैं।

Join WhatsApp Group Click Here

प्रदेश में आज फिर सबसे ज्यादा राजधानी रायपुर में 113 नये मरीज मिले हैं, वहीं सुकमा में 81, बीजापुर में 76, बस्तर में 64, सूरजपुर में 54, जांजगीर में 65, रायगढ़ में 56 और बिलासपुर में 16 मरीज मिले हैं।

कोरोना से हुई मौतों की बात करें, तो आज बालोद, रायपुर, बलौदाबाजार, कोरबा और जांजगीर में 2-2 मौत हुई है।

Scroll to Top