कोरबा के खरमोरा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के बाद एक बार फिर दादर में मिला बेबी स्नेको का झुंड..

शेयर करें...

कोरबा/ बरसात के समय मे अक्सर सांपो से सामना होता रहता है. यह जितना खरनाक लोगो के लिये है उतना ही खतरा खुद सांपो के लिये भी होता है. खरमोरा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के बाद दूसरी घटना दादर बस्ती में सामने आई है, जहां एक परिवार के घर पर कोबरा सांप अंडे देकर कुंडी मार बैठा हुआ था.

Join WhatsApp Group Click Here

घटना की सूचना शहर के एक और स्नैक कैचर की टीम जितेंद्र को दी गई, जहां पूरी टीम मौके पर पहुंची और उस घर की खुदाई शुरू की. घंटों मशक्कत के बाद कोबरा सांप और झुंड में अंडे से निकले बच्चे मिले जिसको रेस्क्यू कर पकड़ा गया.

स्नेक कैचर ने बताया कि पूरा परिवार पिछले कई दिनों से डरा हुआ है और वे रात भर जागने को मजबूर है. अभी भी सांप के बच्चे वहां घूम रहे हैं, जिसे पकड़ने का प्रयास स्नेककैचर के द्वारा दुबारा किया जाएगा.

Scroll to Top