कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया 1 अगस्त से होगी शुरू, 30 अगस्त तक चलेगी प्रक्रिया, पढ़े पूरी जानकारी..

शेयर करें...

रायपुर/ कॉलेजों में प्रवेश की तारीख आखिरकार घोषित हो गई है. उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी मार्गदर्शिका के अनुसार कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू होकर 30 अगस्त तक चलेगी.

Join WhatsApp Group Click Here

उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी मार्गदर्शिका के अनुसार, यह प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, केवल विशेष परिस्थितियों में ही ऑफलाइन मोड पर आवेदन जमा किया जाएगा. इसके अलावा छात्रों को अलग-अलग कॉलेजों के लिए अलग-अलग आवेदन देने आवश्यकता नहीं है, केवल एक ही आवेदन में पांच कॉलेजों के नामों का उल्लेख करना होगा. मेरिट के आधार पर कॉलेज में प्रवेश मिलेगा. 30 अगस्त को प्रवेश प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 15 सितंबर तक प्राचार्य की विशेष अनुमति के साथ ही प्रवेश मिलेगा.

Scroll to Top