शेयर करें...
रायगढ़// शहर के बीच बहने वाली केलो नदी के पूल से आज एक युवती छलांग लगाकर नदी में कूद गई। देखते ही देखते घटना को देखने के लिए पूल पर राहगीरों का हुजूम उमड़ गया। वही सूचना मिलने के बाद जूटमिल पुलिस मौके पर पहुंची है और युवती को तलाशने के लिए गोताखोरों की बुलाया गया जिनके द्वारा नदी में कूदी युवती की तलाश की जा रही है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 12-12.30 के आसपास जेल काम्प्लेक्स की ओर जाने वाली केलो पूल के ऊपर से छलांग लगाकर नदी में कूद गई। वही जूटमिल थाना प्रभारी अमित शुक्ला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुचे और गोताखोरों की मदद से युवती की तलाश नदी में की जा रही है। वहीं घटना के घंटो बीत जाने और पानी में तलाश के बावजूद भी अबतक डूबी युवती का पता नही चल पाया है। फिलहाल गोताखोरों द्वारा तलाश अभी भी की जा रही हैं।


You must be logged in to post a comment.