शेयर करें...
महासमुंद// बाड़ी में खेल रहे मासूम बच्चों की कुएं डूबने से मौत हो गई। लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों की लाश कुएं से बरामद की है। मौत की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
Join WhatsApp Group
Click Here

यह घटना जिले के कोमाखान थाने के कारागुला का है। जानकारी के अनुसार बच्चे घर की बाड़ी में खेल रहे थे। तभी दोनों खेलते खेलते कुएं में जा गिरे। वहीं, घर के परिजनों ने जब बच्चों को तलाशी की तो दोनों बाड़ी में नहीं मिले। इसके बाद कुएं में झांक कर देखा तो दोनों की लाश पानी में तैर रही थी।
एक साथ दो की लाश कुएं में देखने से माता-पिता के होश उड़ गए। बता दें कि कुएं में किसी तहर का घेरा नहीं लगा हुआ है, जिसके चलते बच्चे कुएं में जा गिरे।



You must be logged in to post a comment.