कलेक्ट्रेट में युवक ने पीया जहर, चाचा से जमीन को लेकर है विवाद, थाने में शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं होने के चलते उठाया कदम..

शेयर करें...

रायगढ़ // रायगढ़ कलेक्ट्रेट में गुरुवार दोपहर एक युवक ने चूहा मारने का जहर पी लिया। इसके बाद युवक जमीन पर गिर पड़ा और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। कलेक्ट्रेट में युवक को खुदकुशी करते देख हड़कंप मच गया। आनन-फानन में युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि चाचा से जमीन विवाद के चलते युवक ने ऐसा कदम उठाया है।

Join WhatsApp Group Click Here

दरअसल, गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे एक युवक कलेक्ट्रेट पहुंचा। उसने जेब से चूहा मारने की दवाई निकाली और देखते ही देखते पी गया। पहले तो लोग उसे पागल समझते रहे, लेकिन जब उसके मुंह से झाग निकलने लगा तो वहां मौजूद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम और डायल -112 को सूचना दी। कुछ ही देर में एंबुलेंस कलेक्ट्रेट पहुंच गई और युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत ठीक है।

अगले दिन युवक को होश आया तो घटना का कारण पता चला

अगले दिन शुक्रवार को उसे होश आया तो घटना की डिटेल सामने आई। पता चला है कि धर्मजयगढ़ के प्रेम नगर निवासी गौतम मंडल (21) पुत्र बंकिम चंद मंडल का उसके चाचा से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। गौतम ने इसे लेकर थाने में भी शिकायत की थी। आरोप है कि इसके बावजूद उसकी सुनवाई नहीं हुई। इस पर वह कलेक्ट्रेट पहुंचा था और वहां उसने जहर पी लिया। गनीमत रही कि समय से अस्पताल पहुंचने के कारण उसकी जान बच गई।

Scroll to Top