कलेक्टर बंगले में कार्यरत कर्मचारी को काटा सांप नें, अस्पताल में किया गया भर्ती, सांप को भी किया गया रेस्क्यू…

शेयर करें...

दुर्ग// बारिश के दिनों में सांप निकलना आम बात है, लेकिन सोमवार शाम कलेक्टर बंगले में सांप निकल गया और एक स्टॉफ को डस लिया। हालांकि उसे तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, वह सुरक्षित है।

Join WhatsApp Group Click Here

दरअसल नोवा नेचर के मेंबर्स अविनाश मौर्य के पास फोन आया, कि कलेक्टर बंगले में सांप घुस गया है और उस सांप ने एक व्यक्ति को काट लिया है, जल्दी आओ। अविनाश बिना देरी किए कलेक्टर बंगला पहुंच गया। फिर क्या, एक कोने में सांप बैठा हुआ था। सांप के बारे में अविनाश ने बताया कि, घबराने की जरूरत नहीं है। जिस सांप ने काटा है वो जहरीला नहीं है। हालांकि, जिस स्टाफ रूपेश यादव को सांप ने काटा है उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है।

नोवा नेचर के मेंबर अविनाश मौर्य ने सांप के बारे में जानकारी दी कि यह सांप बिना जहर वाला है। इसे वाटर स्नेक पानी वाले सांप के नाम से जाना जाता है। इसे अंग्रेजी में चेकर्ड किलबैक स्नेक कहते हैं और लोकल भाषा में ढोढ़िया सांप। इस सांप के दंश करने पर किसी तरह की कोई भी जनहानि नहीं होती। यह सांप ज्यादातर पानी में रहता है। इस सांप की प्रवृत्ति काटने की होती है लेकिन इसमें किसी तरह का कोई भी जहर नहीं होता। यह काटने पर अपने पूरे जबड़े के दांत लगाता है जबकि विषैले सर्प सिर्फ दो दांतो से दंश करते है। नोवा नेचर के सदस्य ने सांप के बारे में पूरी जानकारी दी जिसके बाद सभी के मन से सांप का भय दूर हुआ।

दुर्ग कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे की धर्मपत्नी रश्मि भुरे ने नोवा नेचर के सदस्यों द्वारा किए जा रहे कार्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि अविनाश मौर्य ने सुरक्षित तरीके से सांप का रेस्क्यू किया साथ ही सांप के बारे में सभी को जागरूक किया।

Scroll to Top