कलेक्टर ने दिवंगत लेफ़्टिनेंट अमोघ बापट के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र समर्पित कर दिया श्रद्धांजलि, जवानों ने दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर…

शेयर करें...

कोरबा// कलेक्टर रानू साहू ने हिमांचल प्रदेश में भू स्खलन की दुर्घटना में मृतक लेफ़्टिनेंट अमोघ बापट को ज़िला प्रशासन की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की। आज सुबह कलेक्टर दर्री स्थित मुक्तिधाम पहुँची और स्वर्गीय बापट के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया। उन्होंने बापट परिवार के प्रति अपनी गहरी समवेदना प्रकट की और ईश्वर से स्वर्गीय अमोघ की पुण्य आत्मा की शांति की प्रार्थना की ।

Join WhatsApp Group Click Here

बता दें कि हिमांचल प्रदेश में पिछले दिनो हुई भू- स्खलन की प्राकृतिक आपदा में भारतीय नौ सेना के लेफ़्टिनेंट अमोघ बापट का दुःखद निधन हो गया था। कोरबा की दर्री कालोनी निवासी स्वर्गीय अमोघ का आज दर्री मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उन्हें पुलिस दल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इस दौरान महापौर राजकिशोर प्रसाद, नगर निगम सभापति श्याम सुंदर सोनी, ज़िला पंचायत सीईओ कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, आयुक्त नगर निगम कुलदीप शर्मा सहित पुलिस और नौ सेना के अधिकारी और जवान भी मौजूद रहे और दिवंगत श्रद्धांजलि अर्पित की।

Scroll to Top