कलयुगी पिता ने 3 बच्चो को उफनती नदी में फेंका, खुद भी लगाई छलांग, एक बच्चे ने मा से लिपट कर बचाई जान..

शेयर करें...

रायगढ़/ रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र से आज सुबह एक दिल दहलाने वाली यह घटना सामने आई है. घटना खरसिया थाना क्षेत्र के जोबी, छाल और खरसिया के सरहदी क्षेत्र में मांड नदी की है. जहां एक सनकी पिता ने अपने अपने तीन बच्चों को उफनती नदी में फेंक दिया. किसी तरह चौथे बच्चे ने भागकर अपनी जान बचाई. वहीं पत्नी को सामने से आता देख खुद भी छलांग लगाकर लिया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरो की मदद से सभी की तलाश कर रही है.

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के अनुसार करीब 40 वर्षीय कार्तिकेश्वर राठिया नामक व्यक्ति ने 8 माह तथा 3 एवं 4 साल के तीन बच्चों को बारी-बारी से बहती नदी में फेंक दिया. बताया जा रहा है, कि एसईसीएल कर्मी कार्तिकेश्वर राठिया मानसिक रूप से परेशान रहता था. वह 4 बच्चों को मोटरसाइकिल में लेकर सुबह घर से निकला, पत्नी को कुछ शंका हुई, और वह ढूंढते ढूंढते जब मांड नदी की पुलिया पर पहुंची, तब मां को देख एक बच्चे ने दौड़कर उनसे लिपटकर अपनी जान बचाई, और बताया कि पिता ने एक-एक कर तीन बच्चों को बहती नदी में फेंक दिया, और खुद भी नदी में कूद गया है. जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश कर रही है.

Scroll to Top