शेयर करें...
रायपुर// छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित मुख्य एवं अवसर परीक्षा वर्ष 2022 में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 30 नवम्बर तक निर्धारित की गई है। पूर्व में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 नवम्बर तक निर्धारित थी, जिसे अब छात्रहित में आगे बढ़ाकर सामान्य शुल्क के साथ प्रवेश की अंतिम तिथि 30 नवम्बर तक कर दी गई है।
Join WhatsApp Group
Click Here
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के सचिव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि छात्र प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अपने समीपस्थ अध्ययन केन्द्र में संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अध्ययन केन्द्रों की सूची कार्यालय की वेबसाईट www.sos.cg.nic.in पर उपलब्ध है।



