शेयर करें...
रायपुर/उरला थाना अंतर्गत सोनडोंगरी इलाके में आज सुबह एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई, इस घटना में युवक का शव ऑटो में लटकता मिला है। मृतक की पहचान ऑटो चालक धनंजय शुक्ला के तौर पर हुई है, जो हीरापुर का निवासी था, पर इस घटना में अभी खुलासा नही हुआ है कि ये मामला हत्या का है या आत्महत्या का।
Join WhatsApp Group
Click Here
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका:-
परिजनों का आरोप है कि धनंजय ने खुदकुशी नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या की गई है। वहीं इस मामले को लेकर इलाके के ऑटो चालकों ने चक्का जाम कर दिया था। हालांकि पुलिस की समझाइश और हकीकत का जल्द खुलासा करने के आश्वासन के बाद ऑटो चालकों ने जिद छोड़ दी। बहरहाल पुलिस शव का पंचनामा कर जांच में जुट गई है जिसके बाद अब पुलिस तफ्तीश में ही सच सामने आ सकेगा।

