शेयर करें...
बिलासपुर// एकदिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुचे छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी का स्थानीय पत्रकारों ने भव्य रूप से स्वागत किया। इस अवसर पर सर्किट हाउस सभाभवन में श्रमजीवी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष द्वारा श्रमजीवी पत्रकार संघ की गतिविधियों से अवगत कराया गया इसके साथ ही आगामी दिनों में संगठन विस्तार को लेकर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के सम्बन्ध में भी जानकारी दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई, बिलासपुर जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ठाकुर, जिला सचिव गंगा मानिकपुरी, मुंगेली जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव, के.शहाबुद्दीन अंसारी, एम डी मुस्ताक, संतोष परिहार, सुरेश खरे, दिलीप तोलानी, मंजीत सिंह चंचल, दुर्गा प्रजापति, कमल गुप्ता, रूद्राक्ष गोस्वामी, कृष्णपाल देव खटकर सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।



