शेयर करें...
रायगढ़(आकाश नायक)// सड़को पर आवारा मवेशियों के कारण हो रहे दुर्घटनाओं को लेकर आज ABVP के सदस्यों द्वारा नगर पंचायत सरिया कार्यालय का घेराव किया। इसके साथ ही उन्होंने ज्ञापन देते हुए आने वाले समय में उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

बता दें कि नगर पंचायत सरिया के सड़को पर मवेशियों का भटकना और कहीं भी सोए हुए दिखना आम बात हो गया है। जो राहगीरों सहित मवेशियों के लिए भी खतरा का विषय है। यही कारण है कि सड़कों पर दिन-प्रतिदिन दुर्घटनाएं होते रहती है। उक्त विषय को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों द्वारा पूर्व में नगर पंचायत सरिया सीएमओ को ज्ञापन दिया गया था। मगर सीएमओ द्वारा विषय को गंभीरता से नहीं लेते हुए किसी प्रकार की कार्रवाई नही की गई। जिससे आक्रोशित ABVP के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर पंचायत कार्यालय का घेराव करते पुनः ज्ञापन सौपा गया है। वहीं कार्रवाई नही होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।
इस संबंध में नगर पंचायत सरिया के सीएमओ ने आश्वश्त किया है कि उक्त मामले पर जल्द ही कार्रवाई कर लोगों को होने वाली असुविधा को दूर किया जाएगा।



You must be logged in to post a comment.