आज साल का आखरी चंद्रग्रहण, जानिए क्या है मान्यताएं..

शेयर करें...

नई दिल्ली/ नवंबर 30 यानी आज साल 2020 का आखिरी ग्रहण पड़ रहा है। कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती के मौके पर सोमवार, 30 नवंबर को इस साल का अंतिम चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण 4 घंटे 18 मिनट और 11 सेकेंड का होने वाला है। पैराणिक मान्यताओं के मुताबिक ग्रहण को लेकर कई मान्यताएं हैं, इसे ग्रहों की चाल से जोड़कर देखा जाता है। सोमवार को चंद्र ग्रहण 1 बजकर 4 मिनट से शुरू होगी , जबकि दोपहर 3:13 मिनट पर यह अपने चरम पर होगा। वहीं चंद्र ग्रहण की समाप्ति 5 बजकर 22 मिनट पर होगी।

Join WhatsApp Group Click Here

साल 2020 का आखिरी चंद्र ग्रहण


साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 30 नवंबर को पड़ रहा है।
ये चंद्र ग्रहण बेहद अहम है। ग्रहण रोहिणी नक्षत्र और वृषभ राशि में पड़ने वाला है। इस चंद्रग्रहण को एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका के कुछ हिस्सों में देखा जा सकता है। वहीं चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, लेकिन इसका प्रभाव पड़ेगा। वहीं इस चंद्र ग्रहण के शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक लग जाता है, लेकिन इस बार यह चंद्र ग्रहण एक उपछाया ग्रहण है और भारत में दिखाई नहीं देगा, जिसकी वजह से इस चंद्र ग्रहण के दौरान इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।


कब कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण


यह चंद्र ग्रहण एक उपछाया चंद्रग्रहण है। ऐसे में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। सोमवार को यह चंद्र ग्रहण अपराह्न 1 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा। वहीं यह चंद्र ग्रहण शाम 5 बजकर 22 मिनट तक खत्म रहेगा। बिहार की राजधानी पटना में यह चंद्र ग्रहण 05 बजे से 22 मिनट तक देखा जा सकता है।

चंद्र ग्रहण की उपछाया से पहला स्पर्श : दोपहर 1:04 बजे होगा।
परमग्रास चंद्र ग्रहण : दोपहर 3:13 बजे रहेगा।

उपछाया से अंतिम स्पर्श : शाम 5:22 बजे होगा।

Scroll to Top