आईपीएल सट्टा गैंग का रायगढ़ पुलिस ने किया भांडाफोड़… सट्टा-पट्टी के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार..

शेयर करें...

रायगढ़// भारत मे सबसे ज्यादा देखे जाने वाले आईपीएल में सट्टा लगाने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए रायगढ़ पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

Join WhatsApp Group Click Here

मिली जानकारी के मुताबिक एसपी संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर साइबर सेल के जवानों ने घरघोड़ा के पुलिस लाईन के पीछे समीर खान के मकान में दबिश दी। जहां क्रिकेट में सट्टा लगाने वाले हाईटेक सटोरियों की मौके से ही दबोच लिया गया। इनमे रायगढ़ के विकास अग्रवाल, रवि अग्रवाल, मोहम्मद शब्बीर, गोलू अग्रवाल, कमल रोहिला, घरघोड़ा के समीर खान सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं इन आरोपियों के पास से 14 मोबाइल, लैपटॉप और लाखों की सट्टा पट्टी के साथ 8470 रुपए नगद जप्त कर कार्रवाई की गई है।

रायगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आईपीएल सीजन 2020 के शुरुवात होते ही विभाग द्वारा जिले के अलग अलग इलाकों में मुखबिर तंत्र बिछा दिया गया है वहीं क्षेत्र में संदिग्धों पर नजर भी रखी जा रही है। आज गिरफ्तार हुए आरोपियों से पूछताछ और जब्त मोबाइल फ़ोन के जरिए इनके फैले जाल का पर्दाफाश किया जाएगा।

Scroll to Top