अफसरों को सांसद-विधायक और जनप्रतिनिधियों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने के निर्देश, सरकार तक पहुची थी शिकायत..

शेयर करें...

रायपुर/ सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों, राजस्व मंडल, सचिवों और कलेक्टर को एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है. पइसमें कहा गया है कि सभी सांसद-विधायक और जनप्रतिनिधियों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार किया जाए. सरकार के निर्धारित प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाए. साथ ही उनके पत्रों की अभिस्वीकृति भी उन्हें तत्काल दिया जाए.

Join WhatsApp Group Click Here

इतना ही नहीं पत्र में ये भी कहा गया है कि जनप्रतिनिधियों की ओर से लोक महत्व के लिए उठाए गए मामलों में भी तुरंत नियम के मुताबिक कार्रवाई की जाए और उसकी जानकारी भी जनप्रतिनिधियों को दी जाए.

दरअसल, प्रदेश के कई विधायकों और सांसदों की शिकायत सरकार तक पहुंची थी कि उनकी ओर से भेजे गए पत्रों का जवाब ही विभागीय अफसरों की ओर से नहीं आता है. कई बार तो जवाब कई महीने लग जाते हैं. ये स्थिति कांग्रेस-बीजेपी दोनों पार्टी के सांसद-विधायकों की है.

Scroll to Top