शेयर करें...
बिलासपुर// सिविल लाइन पुलिस ने सोने चांदी के आभूषण को चमकाने के नाम पर धोखाधडी करने वाले अंतरराज्जीय गिरोह के सरगना को पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस ने बिहार के भागलपुर से अरोपी बंटी साह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से नगद 5300 रुपये और घटना में प्रयुक्त बाइक जप्त की है।
बता देख कि अरोपी ने शहर के कोनी, सिटी कोतवाली, सरकण्डा, सिविल लाइन और तोरवा थाना क्षेत्र में बीते 2 सालों में कई वारदातों को अंजाम दिया है। अन्य आरोपीगण के फरार होने से आरोपी बंटी साह को माननीय न्यायालय भागपुर से ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त कर बिलासपुर लाया गया है।
संपूर्ण कार्रवाई मे अ.पु.अ शहर उमेश कश्यप, न.पु.अ. सिटी कोतवाली निमेश बरैया, निरीक्षक कलीम खान, थाना प्रभारी सिविल लाईन सनीप रात्रे, उप निरीक्षक सागर पाठक, उप निरी. संजय बरेठ, उप निरी. हृदय शंकर पटेल, प्र.आर. विनोद यादव, आर . दीपक उपाध्याय, आर . धर्मेंद्र साहू, आर . विवेक राय, आर . रंजित खाण्डे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।