लड़को के साथ वीडियो कॉल में अश्लील हरकत करता था पति, समलैंगिक होने और सास व ननंद के द्वारा दहेज हेतु प्रताड़ित करने का आरोप लगाते महिला ने F.I.R. कराई दर्ज..

शेयर करें...

भिलाई/ एक महिला ने अपने पति पर समलैंगिक होने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसका पति कमरे में लड़कों के साथ रहता है और वीडियो कॉल पर अश्लील हरकत करता है। महिला का कहना है कि शादी के बाद जब वह पति के नौकरी करने की जगह पर गई तो उसे इसका पता चला। सास और ननंद पर भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला ने महिला थाने में FIR दर्ज कराई है।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के मुताबिक, भिलाई के मरोदा निवासी महिला की शादी जुलाई 2019 में पदमनाभपुर दुर्ग निवासी आशीष सिंह से हुई थी। आशीष रायगढ़ में नौकरी करता है। बार-बार कहने पर दिसंबर 2019 में उसे रायगढ़ ले गया। वहां जिस मकान में वह रहता था, उसमें दो लड़के और भी साथ में रहते थे। आरोप है कि वहां आशीष उससे दूरी बनाकर रहता। लड़कों से वीडियो कॉल और गंदी हरकतें करता था। महिला का आरोप है कि उसका पति समलैंगिक है।

महिला का आरोप है कि मोबाइल में उसने पति के समलैंगिक होने के सबूत देखे हैं। महिला का कहना है कि उसने अपने साथ की फोटो व्हॉट्सएप की डीपी में लगाने के लिए कहा तो उससे अभद्रता से बात की। गालियां देते और मारपीट करते थे। साथ ही हमेशा आत्महत्या की धमकी देते। इससे परेशान होकर 23 जनवरी को अपने मायके आ गई। महिला का यह भी आरोप है कि उसकी सास और ननंद देहज के लिए प्रताड़ित करते थे।

Scroll to Top