राज्य शासन ने 5 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, देखे पूरा विवरण..

शेयर करें...

रायपुर/ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 5 आईएएस अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक राज्य शासन द्वारा महादेव कावरे, भा.प्र.से. (2008). कलेक्टर, जिला- जशपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त विशेष सचिव, जल संसाधन विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

रितेश कुमार अग्रवाल, भा.प्र.से. (2012), कलेक्टर, जिला- बीजापुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला- जशपुर, इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, भा.प्र.से. (2013). कलेक्टर, जिला- बलरामपुर-रामानुजगंज को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त उप सचिव, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।

राजेन्द्र कुमार कटारा भा.प्र.से. (2013). अपर कलेक्टर जिला – रायगढ़ को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला- बीजापुर के पद पर, कुन्दन कुमार, भा.प्र.से. (2014). मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, कोरबा को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला- बलरामपुर-रामानुजगंज के पद की जिम्मेदारी दी गई है।

देखे सूची:-

Scroll to Top