शेयर करें...
रायपुर// कवर्धा की घटना पर विधायक ने बेहद तल्ख और सख्त तेवर दिखाए हैं। उन्होंने घटना के दोषी हर व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त करवाई करने के निर्देश दिए हैं। अकबर ने स्थानीय अधिकारियों को दो टूक कहा कि घटना के ज़िम्मेदार लोग चाहे जिस भी पार्टी या समाज से ताल्लुख रखें, उनके खिलाफ कठोर से कठोर करवाई की जाए। इसके साथ ही अकबर ने समाज के सभी वर्गों से शांति और सौहार्द बनाने की अपील की है। अकबर ने कहा कि एक निजी विवाद को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में दो लोगों के बीच आपसी विवाद के बाद मारपीट हुई। मामले ने बाद में साम्प्रदायिक तनाव का रूप ले लिया। तनाव की स्थिति को देखते हुए वहां पुलिस बल तैनात कर दी गई। राजनीतिक तूल पकड़ता देख मामले में भाजपा के लोग भी समर्थन करने पहुंच गए। घटना की जानकारी लगते ही अकबर ने फौरन कलेक्टर, आईजी और एसपी से बात की. अकबर ने अधिकारियों को साफ कहा कि इस मामले को जरा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बड़े अधिकारियों को घटनास्थल पर मौजूद रहने और बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती के निर्देश दिए। उन्होंने पूरे समय हालात पर नजर बनाये रखी। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से हर पल की रिपोर्ट देते रहने को कहा।
अकबर ने अधिकारियों से साफ कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बक्शा ना जाए चाहे वो किसी का भी करीबी हो या कितना ही रसूखदार हो। उसके खिलाफ सख्त से सख्त करवाई हो। फिलहाल धारा 144 लागू है और शांति व्यवस्था बनाया जा रहा है।
कलेक्टर ने 4 अक्टूबर को सभी स्कूल, कालेज को बंद करने दिया आदेश..
क्षेत्र के वर्तमान के हालात को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने कल 4 अक्टूबर को कवर्धा में संचालित सभी स्कूल, कालेजों को पुर्णतः एक दिन के लिए बंद करने के आदेश दिए है। आदेशानुसार कल 4 अक्टूबर को कवर्धा नगर की सभी शासकीय, अशासकीय विद्यालय एवं महाविद्यालय बंद रहेगी। कल किसी भी प्रकार की ऑफ़ लाइन या आन लाइन परीक्षा नही होगी। उन्होंने इस आदेश को कठोरता से पालन सुनिश्चित कराने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी, महाविद्यालय के प्राचार्यों को आदेशित किया है।
इसे भी पढ़ें..
सड़कों पर तनाव कवर्धा में 144 लागू : झंडा लगाने की बात पर दो गुटों में जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर, 8 लोग घायल, कलेक्टर बोले-कार्रवाई करूंगा..