दोस्त की मौत के बाद विधवा पत्नी से इश्क और धोखे में जवान गिरफ्तार, लिव इन रिलेशनशिप में रहा 5 सालों तक फिर शादी से मुकरा फौजी..

शेयर करें...

रायपुर// राजधानी की पुलिस ने आर्मी के एक जवान को गिरफ्तार किया है। जवान पर अपनी प्रेमिका के दुष्कर्म का आरोप है। वो 5 सालों तक अपनी प्रेमिका के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। इसके बाद उसने युवती को धोखा दे दिया। युवती का उसके साथ लगातार विवाद हो रहा था। तंग आकर युवती ने महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने डौंडी बालोद इलाके से युवक को गिरफ्तार कर लिया है। ये फिलहाल छुटि्टयों में अपने गांव आया हुआ था। आरोपी का नाम चुरेंद्र देव कुंजाम है।

Join WhatsApp Group Click Here

सफाई कर्मचारियों की सुपरवाइजर के रूप में काम करने वाली युवती ने चुरेंद्र के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को और भी अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस को पता चला कि युवती की पहले शादी हो चुकी थी। चुरेंद्र और युवती का पति दोनों आपस में दोस्त थे। 5 साल पहले युवती के पति की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी का दिल दोस्त की विधवा पर आ गया। दोनों में नजदीकियां प्यार में बदल गई।

चुरेंद्र रायपुर और डौंडी बालोद के घर में दोस्त की विधवा के साथ रहने लगा। अक्सर छुटि्टयों में आने के बाद वो युवती के साथ ही रहने लगा। उसने युवती से शादी का वादा किया। कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। लिव इन रिलेशन का ये सिलसिला 5 सालों तक यूं ही चलता रहा। मगर जब पिछले कुछ दिनों से युवती ने युवक पर शादी को लेकर दबाव बनाना शुरू किया दोनों के बीच तनाव बढ़ गया। युवक ने अब शादी से साफ इंकार कर दिया। इस वजह से मामला थाने में पहुंचा। पुलिस ने अब गुरूवार को आर्मी जवान को गिरफ्तार कर लिया है, इस केस में अब जवान को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Scroll to Top