कोरोना अपडेट : 366 नए मरीज, 2 की मौत.. देर रात 117 नए मरीजो की पुष्टि, कैदी और जेलप्रहरी भी कोरोना की चपेट में..

शेयर करें...

रायपुर// छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में अब तक 7 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। वही आज 366 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। इसी के साथ ही अब प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2767 हो गई हैं।

Join WhatsApp Group Click Here

देर रात 117 नए मरीज..

देर रात कुल नए 117 कोरोना से पीड़ित पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। जिसमें राजधानी रायपुर से 91, बिलासपुर से 22, गरियाबंद से 02, बालोद व कबीरधाम से 01-01 मरीज शामिल है।

देर शाम 245 मरीजो की हुई थी पुष्टि..

वही बता दे कि देर शाम तक नए 245 कोरोना पॉजीटिव मरीजों की पहचान की गई थी। जिदमे रायपुर से 88, बिलासपुर से 50, दुर्ग से 49, राजनांदगांव से 18, बलौदाबाजार से 14, महासमुंद से 05, बेमेतरा व कबीरधाम से 04-04, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा,कोरिया, बस्तर व कांकेर से 02-02, रायगढ़, बालोद व सरगुजा से 01-01 मरीज शामिल है।

दो मरीजो की मौत..

  • शदानी दरबार रायपुर से 50 वर्षीय पुरूष को 25.07.2020 को शाम 04:06 पर मृत अवस्था में एम्स में लाया गया था। मृतक का कोविड टेस्ट हेतु सैम्पल लिया गया जो कालांतर में मृत्यु उपरांत पॉजीटिव पाया गया।
  • मस्तूरी निवासी 35 वर्षीय महिला जो कि बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती थी, दिनांक 25.07.2020 को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती की गई थी, जो कि एच.सी.वी., एच.आई.व्ही. तथा क्रिप्टोकॉकस लिम्फ एडिनोसिस से पीड़ित थी। कालांतर में इनका कोविड सैंपल भी पॉजीटिव पाया गया। दिनांक 25.07.2020 को ही आईसोलेशन वार्ड में भर्ती उक्त मरीज की मृत्यु हो गई।

रायपुर में 179 नए मरीज

आज राजधानी रायपुर से 179 नए कोरोना मरीज की पहचान की गई है। जिसमे आरक्षक, हाउसवाइफ, स्टूडेंट और BSF के जवान संक्रमित हुए है। वहीं पंडरी, आनंद नगर, डगनिया, एकता नगर, सरदानी दरबार, मोमिन पारा, तात्यापारा, टिकरापारा, लाखे नगर में भी पॉजिटिव मरीज मिले है।

बिलासपुर से 72 नए मरीज..

बिलासपुर में आज मिले 72 मरीजों में से 29 जेल से पाए गए है। जिनमे 7 प्रहरी शामिल हैं, जो संक्रमित कैदी के संपर्क में आने से संक्रमित हुए है, तो वही 22 कैदियों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा पाए गए नए संक्रमितों में हाईकोर्ट के 3 कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए है। वही एक साथ सामने आए 72 कोरोना संक्रमितों में सिम्स की महिला डॉक्टर भी शामिल है, जो गायनिक विभाग में पदस्थ है।

Scroll to Top