पूर्व रायगढ़ सांसद और वर्तमान छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय के पूर्व सांसद प्रतिनिधि आलोक सिंह पर FIR दर्ज..

शेयर करें...

रायगढ़// रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद और वर्तमान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के पूर्व सांसद प्रतिनिधि आलोक सिंह पर घरघोड़ा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। उन पर यह एफआईआर सोशल मीडिया में अपमानजनक एवं अश्लील टिप्पणी को लेकर की गई है।

आलोक सिंह द्वारा किया गया पोस्ट..

फेसबुक के पोस्ट पर टिका टिप्पणी से शुरू हुआ यह विवाद अश्लीलता तक पहुंच गया। दरअसल पूर्व सांसद प्रतिनिधि आलोक सिंह द्वारा राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के ऊपर टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया फेसबुक एक पोस्ट किया गया था। जिस पर घरघोड़ा कांग्रेस के सोशल मीडिया संयोजक रजनीकांत तिवारी और आलोक सिंह में आपसी जंग छिड़ गई। दोनो ने हदे पार करते हुए एक दूसरे पर छीटाकशी करना शूरु कर दिया। एकतरफ औकात और आरएसएस के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया तो दूसरी ओर जवाब में आलोक सिंह ने महिलाओं के अंग वस्त्रों की चर्चा सरेआम सोशल मंच पर करनी शुरू कर दी। पूरी चर्चा में मर्द नामर्द और किन्नरों का भी जिक्र किया गया। बात मर्दानगी साबित करने की हद तक भी पहुंच चुकी थी। जिसे लेकर घरघोड़ा कांग्रेस के सोशल मीडिया संयोजक रजनीकांत तिवारी ने 12 जून को घरघोड़ा पुलिस थाने में इसकी लिखित शिकायत की थी।

रजनीकांत तिवारी द्वारा किये गए इस लिखित शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए घरघोड़ा थाने में आलोक सिंह के विरुद्ध आईपीसी की धारा 292 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है।

Scroll to Top