ब्रेकिंग : महानायक अमिताभ के साथ अभिषेक भी कोरोना पॉजिटिव, वहीं बॉलीवुड क्वीन रेखा का बंगला भी सील…

शेयर करें...

मुम्बई// कुछ समय पहले महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी ट्वीट कर दिया था मगर अब बॉलीवुड के एक्टर अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर अपने चाहनेवालो को दिया है।

Join WhatsApp Group Click Here

मिली जानकारी के मुताबिक अमिताभ बच्चन के बाद उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है, उनका भी टेस्ट आज अस्पताल में किया गया था जिसका रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। इस बात की जानकारी खुद अभिषेक ने अपने ट्वीटर हैंडल से दी है। हालांकि इस मामले में अस्पताल प्रबंधन ने अभी कोई जानकारी नही दी है। लेकिन इस बात को खुद अभिषेक ने अपने लोगो से साझा किया है और उनको भी अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। अभी उनके परिवार वालो के अलावा उनके पूरे स्टाफ़ का कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है।

वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड क्वीन रेखा के बंगले का एक गार्ड पॉजिटिव पाया गया है जिसके कारण उनके बंगले को सील कर दिया गया है।

Scroll to Top