शेयर करें...
कोरबा (पूजा साहू)/ कोविड 19 की इस आपदा की घड़ी में जिला प्रशासन द्वारा लगातार कोरोना से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, सामाजिक संगठन भी प्रशासन के इस कार्य में दिन रात मेहनत कर रहे हैं….
इसी कड़ी में आज कोरबा निवासी गुरसेवक सिंह एवम जितेन्द्र सारथी ने बड़ी ही सूझबूझ से एक ऐसे मशीन का आविष्कार किया है जिससे बिना छूएं लोग अपनें हाथो को सेनिटाइज कर सकते है और अन्य लोग भी संक्रमित होने से बच सकते हैं….
![](https://rj24news.com/wp-content/uploads/2020/05/IMG-20200527-WA0001.jpg)
इस अविष्कार को लेकर दोनों युवाओ ने सर्वप्रथम कोरबा जिला कलेक्टर किरण कौशल से मुलाकत की, और इस मशीन को दिखाते हुए मशीनों की उपयोगिता को कलेक्टर के समक्ष प्रदर्शित किया, कि किस तरह से बिना हाथों से छुए सेनेटाइजर के डिब्बो से सेनेटाइजर बाहर आते है और आप हाथों को सेनेटाइज कर सकते हैं, जिसपर कलेक्टर ने युवाओ के इस अविष्कार की प्रशंसा करते तत्काल 2 मशीन कलेक्टर कार्यालय परिसर में लगवाने की बात कही…
युवाओ ने मीडिया से इस पल को साझा करते हुए बताया कि “उनके लिए बड़े गर्व की बात है कि उनके इस मेहनत को कलेक्टर महोदया ने सराहा और इसकी उपयोगिता को समझते हुए कलेक्टर कार्यालय में स्थान दिया”…..
युवाओ ने वीडियो के माध्यम ने इस अविष्कार की उपयोगिता को दर्शाया है साथ ही उन्होंने बताया कि उनके पास इस तरह के अलग-अलग 3 तरह के मॉडल उपलब्ध है, अधिक जानकारी के लिए उन्हें इन मोबाइल नम्बरो पर सम्पर्क कर सकते हैं.. 8319537442, 8817534455….