बहन की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार, रात को देर से आती थी इसलिए रहता था नाराज, मौका मिला तो डंडा मारकर कर दी हत्या..

शेयर करें...

सरगुजा// सरगुजा जिले में एक महिला की उसके ही भाई ने डंडा मारकर हत्या कर दी है। भाई ने इसलिए अपनी बहन को मार दिया क्योंकि वह रात को लेट घर आती थी। इसी बात से वह नाराज रहता था। फिर मौका मिला तो शनिवार रात को उसने बहन की हत्या ही कर दी। मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

Join WhatsApp Group Click Here

शनिवार रात को पुलिस को सूचन मिली थी कि सोहगा खरीपारा गांव में रोड किनारे एक महिला की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने देखा की उसकी स्कूटी भी वहीं पास में पड़ी हुई थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछा तो बताया गया कि एक्सीडेंट में महिला की मौत हुई होगी। मगर जिस तरह से शव को फेंका गया था और जिस तरह से शरीर में चोट के निशान थे, इस वजह से पुलिस को उसकी हत्या की आशंका थी।

मां से की पूछताछ

पुलिस ने इस मामले में जांच तेज की और शव की पहचान की तो पता चला कि महिला का नाम रजनी कुजूर (34) है। वह सोहगा खरीपारा गांव की रहने वाली थी। जिसके बाद पुलिस महिला के घर गई और उसकी मां मनिरा कुजूर से पूछताछ की। जिसमें मनिरा ने शक जताया कि उसकी हत्या उसका ही भाई केन्दा राम कर सकता है। दोनों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था।

जमीन को लेकर भी विवाद था

पुलिस ने केन्दा राम को हिरासत में लिया और उससे सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में केन्दा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। केन्दा ने बताया कि उसने ही रजनी की हत्या की थी। रजनी हमेश रात को लेट आती थी। जिसकी वजह से उसकी बदनामी हो रही थी। इसके अलावा जमीन संबंधी भी कुछ विवाद था। इसलिए शनिवार रात को जब वापस घर लौट रही थी तो उसने लाठी से उसके सिर और गले में वार किया था। इससे रजनी की मौके पर ही मौत हो गई थी।

पति से अलग रहती थी रजनी

पुलिस ने बताया कि रजनी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के ऑफिस में प्यून का काम करती थी। उसकी शादी भी कुछ साल पहले हुई थी। मगर वह अलग अपने मायके में रहती थी। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को पूरे मामला का खुलासा किया गया है।

Scroll to Top