शेयर करें...
रायपुर// छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने एक और ट्रांसफर आदेश जारी किया है। तीन आईपीएस के ट्रांसफ़र के साथ ही राज्य सरकार ने तीन राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का भी ट्रांसफ़र कर दिया है।
Join WhatsApp Group
Click Here
जारी आदेश के अनुसार गरियाबंद में एडिशनल एसपी रहे संतोष महतो को उप सेनानी बीजापुर पदस्थ किया गया है। वहीं चंद्रेश ठाकुर को एडिशनल एसपी गरियाबंद और निमेश बरैया को उप सेनानी संकरी बनाया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन एतद्वारा प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से निम्नांकित राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख कॉलम 04 में दर्शित पद पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त तक पदस्थ करता है। उपरोक्त के संबंध में समन्वय में अनुमोदन प्राप्त किया गया है।
देखें आदेश की कॉपी..
