BREAKING: आईएएस अधिकारी पर लगा बलात्कार का आरोप, पीड़ित महिला पहुँचीं पुलिस अधीक्षक कार्यालय..

शेयर करें...

जांजगीर-चांपा// छत्तीसगढ़ में एक आईएएस अधिकारी पर बलात्कार का आरोप लगा है । पीड़ित युवती ने आपबीती सुनाते हुए पुलिस को साक्ष्य भी पेश किये है। उसने बताया है कि कलेक्टर साहब ने चैंबर में ही उसके साथ संबंध स्थापित किये थे। उन्होंने उसे भरोसा दिलाया था कि उसके एनजीओं को वो फौरन काम दिला देंगे। इसके बाद डेढ़ महीने तक वो इंतजार करते रही। लेकिन एनजीओं को काम मिलना तो दूर, हवस का पुजारी यह कलेक्टर बार बार अपनी प्यास मिटाने की गुहार लगाते रहा। पीड़ित युवती ने उसके और कलेक्टर के बीच हुई बातचीत की रिकार्डिंग और कुछ तस्वीरें पुलिस को सौंपी है। पीड़ित युवती अनुसूचित जाति की है। उसने अपनी शिकायत में कलेक्टर और उसके बीच नियमित होने वाली बातचीत और अश्लील वीडियों का ब्यौरा भी दिया है।

Join WhatsApp Group Click Here

उसने बताया कि खुद कलेक्टर साहब उसे अपने मोबाइल से अश्लील तस्वीरें और वीडियों भी भेजा करते थे। पीड़ित युवती का कहना है कि उसका पति सरकारी सेवा में है , इसकी जानकारी कलेक्टर को लगने के बाद उन्होंने उसे भी अच्छी पदस्थापना देने का भरोसा दिलाया था। लेकिन कलेक्टर ने उसे धोखा दिया। पीड़ित युवती ने बताया कि जब उसे कलेक्टर की असलियत का अंदाजा हुआ तो उसने उससे दूरियां बनानी शुरू की।

इस दौरान कलेक्टर ने उसके पति की नौकरी से बर्खास्तगी की धमकी दी थी। लिहाजा वो शांत हो गई। हाल ही में अब इस कलेक्टर के ट्रांसफर के बाद उसने हिम्मत जुटाकर उसके खिलाफ FIR दर्ज करने का फैसला किया है। बुधवार को अपने पति के साथ यह पीड़ित महीला पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर पहुंची। यहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर को अपनी आपबीती सुनाते हुए शिकायती आवेदन सौंपा। जिसके बाद पुलिस ने उसे कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। पीड़ित महिला के आवेदन में आईएएस जेपी पाठक पर बलात्कार का आरोप लगाया गया है।

Scroll to Top