देश में कोरोना का कहर.. 16116 संक्रमित.. 519 लोगो ने तोड़ा दम.. पर छत्तीसगढ़ में हालात बेहतर..

शेयर करें...

वेब डेस्क/तमाम कोशिशों के बावजूद देश में कोरोनावायरस का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार शाम स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 16116 हो गई है। देश में अभी तक 519 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि दो हजार से ज्यादा मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं। देश के सभी राज्यों से इसके मरीज सामने आ रहे हैं। केंद्र सरकार ने इससे बचाव के चलते ही देश में लॉक डाउन को तीन मई तक बढ़ा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार देश में 23 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के 54 जिले ऐसे हैं, जहां पिछले 14 दिनों में कोई भी केस सामने नहीं आया है। वहीं भारत में कोरोना का रिकवरी रेट 14.19 प्रतिशत है। भारत में अब तक कुल 3,86,791 टेस्ट किए जा चुके हैं, जिसमें से 16,116 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना

देश के हालात के विपरित कोरोना महामारी से लड़ाई में छत्तीसगढ़ की बेहतर प्रबंधन और कुशलता नजर आ रही है। प्रदेश का 81 प्रतिशत भाग ग्रीन जोन में शामिल किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा जारी सूची में छत्तीसगढ़ देश के उन राज्यों में सबसे आगे है, जिसने बेहतर प्रबंधन कर कोरोना को रोकने में सफलता प्राप्त की है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के 28 जिलों में से 23 जिलों में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। वहीं, प्रदेश का सिर्फ एक जिला ही रेड जोन में शामिल है। प्रदेश में अब तक कोरोना के 36 मरीजो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक कोरोना वायरस के कुल 6675 लोगो की सैम्पल जांच किया गया है। जिसमे 6086 सैम्पल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, शेष 553 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 25 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 11 मरीजों का उपचार जारी है। वही वर्तमान में 51,010 लोगों को होम क्वारेंटिंन किया गया है। जिनपर सतत निगरानी की जा रही है।

रायगढ़ में कोरोना

  • जिले में 31753 घरों का एक्टिव सर्वेलेंस पूर्ण  
  • जिले में अन्य राज्यों से आये 6416 में से 2038 यात्री होम आईसोलेशन में
  • जिले में आज तक कोई भी कोरोना के पाजिटिव मरीज नहीं
  • स्वास्थ्य विभाग कर रहा है इनकी नियमित मॉनिटरिंग

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 01 जनवरी 2020 के बाद विदेशों से कुल 213 यात्री आये हैं जिसमें सेे 210 यात्रियों का होम आईसोलेशन एवं क्वारेंटाईन की अवधि 28 दिवस पूर्ण हो चुका है। शेष 3 यात्रियों को होम आईसोलेशन में रखा गया है। इनके घरों के आस-पास 50 घरों का कम्यूनिटी सर्वेलेंस किया गया है एवं सतत् निगरानी रखी जा रही है।

जिले में अन्य राज्य से अब तक कुल 6416 यात्री आये हैं जिसमें से 4378 यात्रियों का होम आईसोलेशन की अवधि 28 दिवस पूर्ण हो चुका है। शेष 2038 यात्रियों को होम आईसोलेशन में रखा गया है एवं सतत् निगरानी की जा रही है। जिले में कुल 155 व्यक्तियों का सेम्पल संग्रहण कर जांच हेतु भेजा गया है। जिसमें से 136 व्यक्तियों का रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुआ है। शेष 17 का रिपोर्ट अप्राप्त है। वर्तमान में जिले में किसी भी व्यक्ति में कोविड-19 बीमारी के लक्षण नहीं पाये गये है एवं आज दिनांक तक कोई भी कोविड-19 के पॉजिटीव मरीज नहीं है।

10 मार्च के बाद प्रभावित अन्य राज्यों से आए 1425 व्यक्तियों का शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में एक्टिव सर्वेलेंस किया जा रहा है। अब तक कुल 31753 घरों का सर्वे पूर्ण कर लिया गया। सर्दी-खांसी व बुखार के लक्षण वाले को चिन्हांकित कर सूची तैयार की जा रही है। कोरबा व कटघोरा से आने वाले व्यक्तियों को होम क्वारेंटाईन में रखकर प्रतिदिन स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है आवश्यकता पडऩे पर सैम्पल लिया जावेगा।

Scroll to Top