कोरोना ब्रेकिंग : रायगढ़ और अम्बिकापुर जिले में 1-1 युवक निकले कोरोना पॉजिटिव..

शेयर करें...

रायपुर/ प्रदेश के रायगढ़ और अम्बिकापुर जिले में 1-1 कोरोना पॉजिटिव केस मिले है। अब रायगढ़ में पॉजिटिव केस की संख्या हुई 3 हो गई है। नया कोरोना पेशेंट धरमजयगढ़ ब्लॉक का रहने वाला युवक है, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह युवक पिछले दिनों मुंबई से लौटा था, और क्वॉरेंटाइन था। वही अम्बिकापुर जिले के छग के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में एक युवक कोरोना पॉजिटिव आया है। यह भी महाराष्ट्र से लौटा है। इसके साथ ही अब प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 45 पहुंच गई है।

Join WhatsApp Group Click Here

बता दें, आज सुबह डोंगरगढ़ में एक पॉजिटिव मरीज मिला है। वहीं कल शाम को ही राजनांदगांव में चार और कोरबा व मुंगेली में एक-एक पॉजिटिव केस मिले थे। इसके साथ ही प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 45 हो गई है। छत्तीसगढ में कुल मरिजो की संख्या 104 पहुंच गई है, हालांकि इनमें से 59 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

प्रदेश के इन जिलों में हैं इतने एक्टिव मरीज

कोरोना वायरस के संक्रमित एक्टिव मरीजों में कोरबा में 1, राजनांदगांव 5, सूरजपुर 1, कवर्धा 2, बालोद 11, जांजगीर 11, कोरिया 1, बालौदाबाजार 6, गरियाबंद (राजिम) 1, सरगुजा 2, रायगढ़ 3 और मुंगेली में 1 सक्रिय मरीज है। 

Scroll to Top