कोरबा जिला एक बार फिर रेड जोन में शामिल, कुदुरमाल क्वारेंटाइन सेंटर को चारों तरफ से बेरिकेटिंग कर किया गया सील

शेयर करें...

कोरबा/ अलग-अलग राज्यों से लौटने वाले प्रवासी मजदूरों के कारण कोरबा में कोरोना का संक्रमण फिर फैलने लगा है। कुदुरमाल के क्वारंटाइन सेंटर में 12 प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पीडि़त मजदूरों को बिलासपुर और रायपुर के कोविड-19 हॉस्पिटल मेंं भर्ती किया गया है। इसके साथ ही कोरबा जिला एक बार फिर रेड जोन में शामिल हो गया है।

कोरोना पॉजिटिव सभी प्रवासी मजदूर महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से गृह जिला कोरबा लौटे थे। यहां पहुंचने पर प्रशासन की ओर से सभी को क्वारंटाइन किया गया है। प्रवासी मजदूरों में 12 लोगों के कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने के बाद कलेक्टर किरण कौशल एसपी अभिषेक मीणा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कुदुरमाल के क्वारंटाइन सेंटर पहुंचे। उन्होंने सेंटर को चारों तरफ से सील कर सेनेटाइजेशन करने के लिए कहा। मजदूरों की ट्रेवल हिस्ट्री और संपर्क में आए लोगों की जानकारी ली। पता चला है कि सभी मजदूर लॉकडाउन में फंसे थे। गृह जिला पहुंचने के साधन नहीं थे। तब उन्होंने ट्रक और ट्रेलर का सहारा लिया था। मालवाहक गाडिय़ों में बैठकर कोरबा जिले में प्रवेश किया था। यहां से बेरियर पर रोककर पूछताछ की गई थी। इसके बाद उरगा के क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया था। कोरोना पॉजिटिव 12 श्रमिक उरगा थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

Scroll to Top