एक हफ्ते से लापता महिला की सड़ी-गली अवस्था में मिली लाश, पुलिस कर रही मामले की जांच…

शेयर करें...

अम्बिकापुर// छत्तीसगढ़ के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बासेन की 35 वर्षीय महिला बीजो बाई का शव सड़ी गली अवस्था में 8 दिन बाद जोरन झरिया जंगल में मिला है।जिससे आसपास में सनसनी फैल गया है तथा पुलिस जाँच में जुटी गई है।

Join WhatsApp Group Click Here

इस बारे में जानकारी देते हुए उदयपुर पुलिस ने बताया कि मृतिका बीजो बाई पति राम सिंह, जाति पंडो, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम बासेन, 5 जुलाई को ग्राम खोटखोर्री नदी किनारे मछली मारने गई थी। उसका पति भी साथ में गया हुआ था। 2 दिनों तक अस्थाई झोपड़ी बनाकर मछली मारने का काम पति पत्नी दोनों ने एक साथ रहकर करतें थें। वहीं 8 जुलाई की रात को बीजो बाई पति को बिना बताए वहां से कहीं चली गई। उसका पति राम सिंह काफी खोजबीन किया परंतु पत्नी का कहीं पता नहीं चला।

16 जुलाई को परिजनों ने गांव वालों के साथ मिलकर महिला की तलाश शुरू की, खोजते खोजते परोगिया जंगल जोरन झरिया नाला के पास बीजो बाई का शव सड़ी गली अवस्था में पाया गया। कपड़ा वगैरह देख कर मृतिका के पति ने इसका पहचान किया। इसके बाद 16 जुलाई को ही देर शाम उदयपुर थाना में राम सिंह ने अपनी पत्नी की मौत की सूचना दी उदयपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की।

Scroll to Top