इस जिले में कांग्रेस में कलह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर एक गुट ने दिया इस्तीफा…

शेयर करें...

रायगढ़/ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में महिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित होने के बाद बवाल मच गया है। कांग्रेस कार्यालय में महिला मोर्चा के एक गुट ने हंगामा करते हुए इस्तीफे की पेशकश कर दी है। महिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में बरखा सिंह को शहर अध्यक्ष बनाया गया है। इसके विरोध में कुछ महिला कांग्रेसियों ने मोर्चा खोल दिया है।

Join WhatsApp Group Click Here

विरोध करने आईं महिलाओं का कहना था कि बरखा ने चार साल पहले कांग्रेस ज्वाइन की है, जबकि शहर में कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी हैं उनकी अनदेखी कर बरखा को अध्यक्ष बना दिया गया। इस नियुक्ति से नाराज रायगढ़ शहर की महिला कांग्रेस के एक गुट ने विरोध करते हुए इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उनका इस्तीफा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मंजूर नहीं किया गया है और मान मनोव्वल कर महिला कार्यकर्ताओ को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है।

महिलाओं का कहना है कि वरिष्ठता का कोई ख्याल नहीं रखा गया है। 4 साल पहले कांग्रेस में आई महिला को अध्यक्ष बना दिया गया है जबकि पिछले 20 सालों से कांग्रेस के लिए जिन्होंने संघर्ष किया उन्हें दरकिनार कर दिया गया है। इधर इस मामले में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष का कहना है कि प्रदेश स्तर से नियुक्ति की गई है। इस पर महिला कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त करते हुए इस्तीफा दिया है। उनकी बात को प्रदेश स्तर पर पंहुचा दिया गया है। वहीं नवनियुक्त शहर अध्यक्ष बरखा सिंह का कहना है कि कुछ कार्यकर्ता नाराज हो कर इस्तीफा दिए हैं इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है।

Scroll to Top